फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट के दो प्रिंसिपल की लड़ाई अब थाने पहुंची

विज्ञापन
fight cartoon
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करोर में दो प्रधानाचार्यों की लड़ाई अब नादौन थाने में पहुंच गई है। कार्यालय में स्टाफ की बैठक बुलाने और दूसरे प्रधानाचार्य के विरोध तथा प्रधानाचार्य की कमरे में दो कुर्सी-टेबल लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

कुर्सी की लड़ाई से जहां संस्थान के प्रशिक्षु और अध्यापक परेशान हैं। वहीं मौजूदा स्टाफ को भी कई तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं। दरअसल गत दिवस नए प्रधानाचार्य ने कार्यालय में तैनात स्टाफ की बैठक बुलाई हुई थी। बैठक के दौरान पुराने प्रधानाचार्य कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जैसे ही पुराने प्रधानाचार्य संस्थान पहुंचे तो बैठक में मौजूद समस्त कार्यालय स्टाफ को देख नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सारे स्टाफ को अपने-अपने कमरों में भेज दिया। इसके साथ ही नए प्रधानाचार्य ने अपने बैठने के लिए प्रधानाचार्य कक्ष में पहले से मौजूद कुर्सी के सामने एक अन्य कुर्सी और टेबल भी लगवा लिया। इससे मामला काफी तनावपूर्ण हो गया। दोनों प्रधानाचार्यों के बीच लंबे समय तक गहमागहमी होती रही। इसके बाद नए प्रधानाचार्य ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवा दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि अगर उन्हें बेवजह तंग किया गया तो प्रधानाचार्य कक्ष में मजबूरन तालाबंदी करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें