फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद प्रतियोगिता में बाल स्कूल हमीरपुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने की जबकि सविता ठाकुर ने विशेष भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में लगभग 16 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। सभी स्कूलों की टीमों ने संसद की कार्यवाही में विभिन्न मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, आतंकवाद, बैंक घोटाला और महिला अत्याचार पर वाद-विवाद किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर द्वितीय और राजकीय उच्च पाठशाला डुग्गा तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में जगदीश, उर्मिल सागर, केसर सिंह, मुकेश कुमार, विमला ठाकुर, रंजना ठाकुर आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें