फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में फिर गर्माया बस स्टैंड का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद मैहरे में बनने वाले उपमंडल बड़सर के बस अड्डे का मामला फिर से गर्मा गया है। लोगों ने प्रदेश भाजपा सरकार से मैहरे में बस स्टैंड के निर्माण की मांग उठाई है। बड़सर के बस अड्डे के निर्माण का शिलान्यास 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था। इस बस अड्डे के निर्माण को ढाई करोड़ रुपये भी जारी हुए और 12 कनाल भूमि भी विभाग के नाम हो चुकी है, लेकिन बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार के आने के बाद बस अड्डे के निर्माण पर एक ईंट तक नहीं लगी। अब वर्ष 2017 में एक बार फिर भाजपा सरकार के सत्ता में आ जाने के बाद बस अड्डे के निर्माण का मुद्दा क्षेत्र के लोगों के बीच गर्मा गया है। हालांकि वर्तमान में फिर से बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल हैं, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस कारण लोगों को डर है कि बड़सर बस अड्डे का निर्माण राजनीति की भेंट न चढ़ जाए। लोगों का कहना है कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं तो लोगों को बस अड्डा बनाने के सपने दिखाए जाते हैं। उपमंडल में बस अड्डा न होने के कारण बसें व अन्य वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इस कारण कस्बा में वाहनों का जमघट लगा रहता है और रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने सरकार और विभाग से मैहरे में बस अड्डे का निर्माण करने की मांग उठाई है। इस संदर्भ में परिवहन निगम हमीरपुर क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा का कहना है कि मैहरे में बस अड्डे के निर्माण का निर्णय शिमला से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें