अमर उजाला ब्यूरो।
हमीरपुर।
नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर, आर्मी हॉकी क्लब हमीरपुर तथा जय भीम युवा मंडल समिति अणु हमीरपुर के सहयोग से विकास खंड हमीरपुर के युवाओं के लिए राष्ट्र विकास में युवा भूमिका पर खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसका शीर्षक देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण था। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्मी क्लब के प्रधान और सेना में कार्यरत ऑटोमोबाइल इंजीनियर आशुतोष ने की।
स्कूल की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कुशमा कुमारी ने मुख्यातिथि को हिमाचली ताज और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि आशुतोष ने खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं का स्वागत किया और भाषण प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया।
दिव्यांग बच्चों और स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए। भाषण में प्रथम स्थान पर अंकिता, दूसरे स्थान पर श्वेता कुमारी तथा तीसरे स्थान कुशमा कुमारी रही। इस मौके पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कुशमा कुमारी के अलावा समाजसेवी ललिता जसवाल, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी सफल डोगरा, ज्योति शर्मा व चुनी लाल आदि मौजूद रहे।