फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

275 बच्चों ने सुलेख प्रतियोगिता में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा से लेकर आठवीं तक के 275 बच्चों ने भाग लिया। इसमें पहली कक्षा से अवनी और श्रद्धा प्रथम, परिणीति द्वितीय तथा नाविका और दृष्टि तृतीय रहे।
विज्ञापन


कक्षा दूसरी के ए सेक्शन से प्रियांश और आरुष शांडिल प्रथम, अर्शिता और माणिक द्वितीय तथा आदिश तृतीय और सेक्शन बी से शिवांग और अंकिता प्रथम, प्रियांजलि और आदिल द्वितीय, नीतिश व शौर्य तृतीय, कक्षा तीसरी से आयुष्मान प्रथम, शौर्य द्वितीय और आरंभ चंदेल तृतीय, चौथी से आदिल प्रथम, रिजल द्वितीय और पूर्व तृतीय, पांचवीं से रुकसार प्रथम, रोषित द्वितीय तथा ऋत्विक तृतीय, छठी से अक्षिता प्रथम, निहारिका द्वितीय और अंशुल तृतीय, सातवीं से पायल प्रथम, सोनम द्वितीय, खुशबू तृतीय एवं आठवीं से शिवानी भारती प्रथम, अनामिका द्वितीय, शिवानी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल चेयरमैन प्रो. विकास दीक्षित एवं मुख्याध्यापक रेश्मा ने बच्चों को सुंदर लेख से प्रेरणा लेने के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें