फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दुकान से आठ हजार रुपये की नकदी और पांच किलो बादाम चोरी

Sun, 08 Jun 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत उखली में शुक्रवार रात किनारे की दुकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

इस दाैरान आरोपी गल्ले से आठ हजार रुपये सहित दुकान में रखे पांच किलो बादाम भी ले गया। पांच किलो बादाम की कीमत करीब चार हजार रुपये बताई जा रही है। दुकानदार सुनील कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि चोर की गतिविधियां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
इस दाैरान चोर ने पहले आठ हजार रुपये उठाए और उसके बाद करीब पांच किलो बादाम भी चोरी कर लिए हैं। सुबह जैसे ही दुकानदार ने दुकान खोली तो चोरी की घटना का पता चला। दुकानदार ने चोरी की शिकायत पुलिस में दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। उधर, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



लड़ाई-झगड़े और मारपीट करने पर मामला दर्ज

नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत लड़ाई-झगड़े और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में गांव तुहणी की वीना देवी ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह अपने घर में काम कर रही थी तो एक व्यकित ने आकर डंडे से मारपीट की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें