फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के चार दिन बाद भी नहीं हटा ग्राउंड से कूड़ा

Wed, 19 Aug 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर में चौगान के पास नाली में भरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के चार दिन बाद भी कार्यक्रम स्थल की सफाई नहीं हो पाई है। मंगलवार को भी स्टेज के आसपास फूल-मालाएं, प्लास्टिक, पानी की बोतलें और अन्य कचरा बिखरा रहा।
विज्ञापन

सीढ़ियों के पास भी कूड़े के ढेर लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कार्यक्रम के तुरंत बाद मैदान की सफाई होनी चाहिए थी, लेकिन तीसरे दिन भी एक व्यक्ति ही सफाई करता नजर आया। वहीं, स्कूल की वर्दी पहने विद्यार्थी कबड्डी मैट उठाकर ले जाते दिखे।
बच्चों से सामान ढुलवाने को लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि उस समय स्कूल के प्रधानाचार्य बैठक के लिए बाहर थे। समारोह के तीन दिन बाद भी मैदान में टेंट, लोहे के पाइप, कुर्सियां और अन्य सामान बिखरा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मैदान की तत्काल सफाई करवाने की मांग की है। एसडीएम स्वाति डोगरा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है और मैदान की सफाई करवा दी जाएगी।

नगर परिषद सुजानपुर में चौगान के पास नाली में भरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें