फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 75 तैराकों ने दिखाया दमखम

Mon, 29 Jun 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अलमाइटी स्कूल में चौथी हमीरपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते आ
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला तैराकी संघ की ओर से चौथी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन अलमाइटी पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 75 तैराकों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश तैराकी संघ के महासचिव ईशान अख्तर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि सेवानिवृत्त उपनिदेशक राकेश कुमार वालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताएं तकनीकी नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गईं।प्रतियोगिता में 24 विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जुलाई में सोलन में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें