फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश कौशल को हमीरपुर से लाहुल स्पीति भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भाजपा सरकार ने डाइट गौना करौर के प्रधानाचार्य जगदीश कौशल को अब शिमला के बजाय जनजातीय जिला लाहुल स्पीति तबदील किया है। उनकी जगह गौना करौर में राजेंद्र पाल को सरकार ने नियुक्ति प्रदान की है। इससे पहले 13 मार्च 2018 को डाइट गौना करौर हमीरपुर के प्रधानाचार्य जगदीश कौशल को शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनेटी सधोच ट्रांसफर किया था। लेकिन, उन्होंने ट्रिब्यूनल से स्टे ले लिया था।
विज्ञापन

दस महीनों तक बहुचर्चित इस मामले में जगदीश कौशल ने प्रदेश उच्च न्यायालय के बाद सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में भी याचिका दायर की थी। लेकिन, उन्हें राहत नहीं मिल पाई। इसके बाद वह बीमारी के कारण मेडिकल लीव पर चले गए थे। सोमवार 21 जनवरी को प्रधान शिक्षा सचिव कमलेश कुमार पंत ने उन्हें शिमला के बजाय अब लाहुल स्पीति ट्रांसफर कर दिया है। बता दें कि वर्ष 2011 में प्रदेश सरकार ने एक अधिसूचना जारी की थी कि डाइट में सेवारत प्रधानाचार्य का अधिकतम पांच साल सेवाकाल होगा। इससे पहले उन्हें कोई गंभीर वजह पर ही ट्रांसफर किया जा सकता है। कौशल का डाइट गौना करौर में साढ़े तीन साल का सेवाकाल रहा है। सत्ता परिवर्तन के तीन माह के बाद ही उन्हें हमीरपुर से शिमला भेजने के आदेश जारी हुए। लेकिन, ट्रिब्यूनल, प्रदेश उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक यह मामला पहुंचा। उधर, जगदीश कौशल ने कहा कि वह बुधवार को लाहुल स्पीति में बतौर प्रधानाचार्य सेवाएं देंगे। बर्फबारी के कारण वह कुल्लू उपनिदेशक कार्यालय में ज्वाइन करेंगे। इसके बाद लाहुल स्पीति के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें