फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 बच्चों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में समर्थ-2018 कार्यक्रम के तहत 18 स्कूलों के 18 बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में आपदाओं से देश जूझ रहा है। हर वर्ष जान और माल का नुकसान होता है। आपदाओं से बचाव करना हमारे लिए एक चुनौती है। निश्चित रूप से हम आपदाओं को रोक तो नहीं सकते, लेकिन उनको कम करके जान माल की रक्षा कर सकते हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान अति आवश्यक है।
विज्ञापन

जिला के सभी स्कूलों में एक अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक समर्थ-2018 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिनमें जिला के 1000 बच्चों ने चित्रकला, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग आदि में भाग लिया। इनमें से 18 बच्चों का चयन नकद पुरस्कार के लिए किया गया है। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप कुमार ने बच्चों को 1000-1000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों में हर्षा धीमान, निशा कुमारी, परीक्षित ठाकुर, अनन्या ठाकुर, अर्शित ठाकुर, कामल, संजना ठाकुर, पलक, तन्वी शर्मा, रैना, सौम्या, तुषार बन्याल, योगेश डटवाल, डिंपल कुमार, सुहानी शर्मा, कृष्णा, रेया ठाकुर और कोमल शामिल रहे। इस मौके पर बाल स्कूल प्रधानाचार्य मंजु ठाकुर, जगजीत ठाकुर, सुमन कुमार, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें