फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में जनवरी की बजाय बरसात में हो छुट्टियां : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। टीजीटी काडर से जुड़े अध्यापक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा जिला बिलासपुर में इस काडर से जुड़े अध्यापकों को दिए गए आश्वासन को याद दिलाया। जिसमें उन्होंने इस काडर को आश्वस्त किया था कि उनकी 26000 की संख्या को मद्देनजर रखते हुए सरकार उनके हितों के विरुद्ध कोई भी निर्णय नहीं लेगी। इस संदर्भ में प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष कोर कमेटी केवल ठाकुर एवं प्रदेश महासचिव यशवीर जम्वाल ने कहा कि इस मौके पर संघ ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

जिसमें टीजीटी से पदोन्नति के समय विकल्प की शर्त को हटाने, मुख्य अध्यापक के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव करने, स्कूल प्रवक्ता की वरिष्ठता सूची को 1:1 के आधार पर तैयार करना आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त संघ ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि जनवरी माह में दिए जाने वाले अवकाश को आगामी सत्र से छात्र हित में बरसात के दिनों में दिया जाए। क्योंकि इन छुट्टियों के कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही अत्यधिक बरसात होने के कारण बच्चों का पाठशाला पहुंचना भी मुश्किल होता है। इस मौके पर प्रशिक्षित कला स्नातक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, स्नातकोत्तर अध्यापक संघ के जिला प्रधान संजीव, पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप डढवाल सहित सदस्य अरविंद जगोता, प्रीतम कौशल, पवन वर्मा, दिनेश दीवान, पवन चौहान, दलजीत चौहान, राजेश, नरेश, विक्रम चंदेल, केवल कृष्ण, वीर सिंह अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें