फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप सुजानपुर में उठने लगे बगावत के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में बगावत के स्वर उठने लगे हैं। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने अपने पार्षदों के साथ मिलकर सत्तासीन भाजपा समर्थित नगर परिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जिला प्रशासन को देने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 4 पार्षदों के साथ-साथ एक अन्य पार्षद उनके साथ इस मुहिम में शामिल होने के लिए तैयार है। नगर परिषद सुजानपुर पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत से नगर परिषद का दर्जा कांग्रेस सरकार ने ही दिलाया था। मौजूदा समय में नगर परिषद सुजानपुर में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। लोगों की मांग है कि फिर से नगर परिषद सुजानपुर पर पूर्व अध्यक्ष का कब्जा हो। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि 4 पार्षदों के साथ एक अन्य पार्षद उनके साथ शामिल होने के लिए तैयार हो गया है। शीघ्र ही अविश्वास प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। उधर, नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भटनागर ने कहा कि इस बारे में किसी तरह की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें