फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में रविवार को अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की टीम ने 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया। राज्य अध्यक्ष राजन चौहान ने इस सफल आयोजन के लिए अपनी टीम के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से कोशिश रहती है कि किसी भी आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए। इस मौके पर अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन के उपाध्यक्ष मदन शर्मा, विनय सोनी मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा, अर्जुन कुमार, संजीव कालिया सहित अन्य सदस्यों ने इस रक्तदान शिविर में भाग लिया तथा रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें