फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में कोरोना के 70 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोरोना के 71 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 314 पहुंच गई है। आरटीपीसीआर में एक और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 70 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 902 सैंपल लिए गए। वहीं, इस बारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि कोरोना के कुल सक्रिय मामले 314 हो गए हैं। सोमवार को कोरोना के 70 नए मामले सामने आए।

उन्होंने जिला के सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिना वजह घर से न जाने, भीड़ वाली जगह पर जाने से गुरेज करने की अपील है। अगर गांधी चौक से लेकर भोटा चौक की बात करें तो यहां दिनभर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मास्क की तरफ भी लोग ध्यान नहीं दे रहे। लोगों की लापरवाही की वजह से जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें