फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पनसाई में घर से सरकारी सीमेंट की 65 बोरियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कार्यों के लिए उपयोग नहीं हो सकता है यह सीमेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पनसाई गांव में एक घर से पुलिस ने करीब 65 बोरी सरकारी सप्लाई का सीमेंट बरामद किया है। हमीरपुर पुलिस के एक विशेष दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। विशेष तौर पर कम मूल्य का यह सीमेंट निर्माण कार्य के लिए सरकार की ओर से जारी किया जाता है। वहीं, इसका निजी कार्यों के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में यह सीमेंट प्रयोग में लाया जा रहा है तथा यह सीमेंट किसी निर्माण कंपनी को जारी किया गया था। इसी सूचना के आधार पर जिला पुलिस के एक विशेष दस्ते ने इस घर पर सीमेंट बरामद किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें