फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 62 महिलाओं ने सीखी मशरूम की खेती

Thu, 16 Oct 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित मशरूम की खेती के दो अलग-अलग प्रशिक्षण शिविरों के समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इन दोनों शिविरों में 62 महिलाओं ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस माैके पर नीरज कुमार आनंद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ घर में ही अपना उद्यम चलाकर अपने परिवार की आय में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इस अवसर पर अधिकारियों और शिविर की प्रतिभागी महिलाओं ने स्वच्छता अपनाने की शपथ भी ली और श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, शिविर के मूल्यांकनकर्ता संसार चंद राणा, विद्यासागर, सोम दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें