संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। धनतेरस और दीपावली पर लोगों में सोने के गहने खरीदने की होड़ होती है। इसका लाभ उठाने के लिए सुनार सोने की खरीद पर चांदी भी उपहार स्वरूप देते थे। मगर इस बार महंगाई के कारण ग्राहकों को सोने की खरीद पर चांदी का उपहार नहीं मिलेगा।
दामों में बेतहाशा वृद्धि होने के चलते स्वर्णकार सोने की खरीद पर चांदी फ्री देने की योजना से गुरेज ही करते दिख रहे हैं। हालांकि कुछ दुकानदार सर्विस चार्ज न लेने की बात कर रहे हैं।
दीपावली और धनतेरस को अब मात्र कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में ज्वेलर्स की दुकानों में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद बंधी है, लेकिन दिन-प्रतिदिन बढ़ते सोने के दामों के कारण दुकानदार खुद व्यापार को लेकर असमंजस में हैं।
इसके चलते दुकानदारों ने सोने के साथ चांदी न देने का फैसला लिया है। हमीरपुर में बुधवार को सोने के दाम एक लाख 31 हजार रुपये प्रति तोला पहुंच गया है, जबकि चांदी भी एक लाख 87 हजार रुपये किलो पहुंच गई है।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दाम अधिक बढ़ने से ग्राहक भी खरीदारी करने में संकोच कर रहे हैं। इस बार ग्राहक छोटे गहने खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो हर वर्ष सोने के दाम बढ़ते तो हैं, लेकिन इस बार बहुत अधिक दाम बढ़े हैं।
सोना एक लाख बीस हजार से एक लाख 30 हजार रुपये प्रतितोला तक पहुंच गया है। यही हाल रहा तो आने वाले दिनाें में यह दाम और अधिक बढ़ सकते हैं, क्योंकि यह दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
रमेश वर्मा
रमेश वर्मा
रमेश वर्मा
रमेश वर्मा