फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू जाना मेरी अम्मिए... पर प्रस्तुती देकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। रिद्धि सिद्धि पब्लिक स्कूल हार रैल में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में आईटीआई बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चेयरमैन राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि को टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य कुसमलता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने रोहडू जाना मेरी अम्मिये, देश मेरा रंगीला, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, पापा मेरे पापा, उड़ जा काले कौवा और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों इशा, आकाश, दीक्षा, कैलाश, अमित, पलक और वर्षा आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्रह्मदास शर्मा, अनिता शर्मा, ज्ञान चंद, रजिंद्र कुमार, मदन लाल, राज कुमार, संजय शर्मा, अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें