फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने चकमोह स्कूल के मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ न्यास प्रशासन की ओर से संचालित बाबा बालक नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मॉडल स्कूल चकमोह में संयुक्त रूप से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर अधिकारी दियोटसिद्ध ओपी लखनपाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, पंजाबी, पहाड़ी, हिंदी, राजस्थानी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। हमें इन्हें संजो कर रखना है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें तथा उन्हें बिना लाइसेंस वाहन चलाने को न दें। प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा और स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। वहीं मॉडल स्कूल के कार्यवाहक मुख्याध्यापक राजेंद्र सिंह ने मॉडल स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि एसडीएम विशाल शर्मा और मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने स्कूल के मेधावी बच्चों शालिनी, रिंपल, आनन्या, आरती, कोमल, दीप कुमार, बंदना आदि को पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान संजय शर्मा, कलवाल पंचायत प्रधान एवं न्यासी सुरेश चौधरी, न्यासी कमल नयन, न्यासी सोमदत्त शर्मा, रिषी गुप्ता, रामेश्वर, अमरनाथ, सुरेंद्र कुमार सहित समस्त स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें