फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध पीटीए शिक्षकों को जल्द किया जाए नियमित : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश पीटीए शिक्षक संघर्ष मंच ने प्रदेश सरकार से ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार अतिशीघ्र अनुबंध पीटीए अध्यापकों को सशर्त नियमित करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पटियाल, महासचिव संजीव ठाकुर, मुख्य सलाहकार नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने प्रदेश के स्कूलों में अनुबंध पर नियुक्त पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के विभिन्न मामलों पर सुनवाई करते हुए सरकार को 2 महीनों में नियमित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में 28 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान सरकार को सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन एसएलपी के अंतिम आदेश आने तक 2 महीने के अंदर सशर्त नियमित करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी। प्रदेश में लगभग 5000 पीटीए शिक्षक अनुबंध आधार पर नियुक्त हैं। 1400 पीटीए शिक्षक अभी अनुबंध पर भी नहीं आ पाए हैं। हालांकि, इन शिक्षकों को सरकार अनुबंध शिक्षकों के बराबर वेतन और अन्य सुविधाएं दे रही है। संघर्ष मंच ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के आदेश के आधार पर प्रदेश सरकार से शिक्षकों के शीघ्र नियमितीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें