भोरंज (हमीरपुर)।
उपमंडल भोरंज में कहीं पीने को पानी नहीं मिल रहा है जबकि कहीं पानी ब्यर्थ बह रहा है। भोरंज उपमंडल की 33 पंचायतों में इन दिनों पेयजल संकट है। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मची है। दूसरी तरफ बस्सी के पास लोगों के घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों से पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। टंकियों को सीधा पानी का कनेक्शन देने से पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।
ऐसे हालात के चलते गांवों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचता है। भोरंज में कहीं दस दिन बाद पानी आ रहा है तो कहीं 5 या 3 दिन बाद। लोगों को पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा। जबकि कुछ लोग को पानी को ब्यर्थ बहा रहे हैं। लोगों ने विभाग से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग भोरंज के सहायक अभियंता अजय वर्मा ने कहा पानी की टंकियों और घरेलू वाटर टैंकों मेें जिन लोगों ने सीधे पानी का कनेक्शन लिया है उन लोगों के कनेक्शन कटेंगे। उन्होंने कहा कि कि अक्सर लोग पानी का नल खुला ही रखते हैं चाहे पानी हो या न हो। इस वजह से भी पेयजल ब्यर्थ में बहता है।