फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छह महाविद्यालयों के 60 विद्यार्थियों को मिलेंगे ई-वाउचर

Fri, 20 Mar 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत छह महाविद्यालयों के 60 विद्यार्थियों को ई-वाउचर मिलेंगे। ई-वाउचर का वितरण शैक्षणिक सत्र 2023-24 के उन विद्यार्थियों को किया जाएगा, जो कि प्रदेश विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक ई-वाउचर की कीमत 16,000 रुपये रहेगी। यह वाउचर विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरण (जैसे टैबलेट/लैपटॉप) खरीदने के लिए सहायता करेंगे, ताकि वे आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें।

प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। इससे पूर्व विद्यार्थियों को सरकार की ओर से लैपटॉप और मोबाइल टैब प्रदान किए जाते थे, लेकिन अधिकांश समय विद्यार्थियों अपनी रुचि के अनुसार उपकरण खरीदने की मांग करते थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांग और समस्या को ध्यान में रखते हुए अब प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को ई-वाउचर प्रदान किए जा रहे हैं। ई-वाउचर में हमीरपुर महाविद्यालय में 28, नादौन 17, सुजानपुर सात, बड़सर छह, धनेटा एक और भोरंज में एक विद्यार्थी को प्रदान किया जाएगा।

कोट

जिलेभर के छह महाविद्यालयों में 60 विद्यार्थियों को ई-वाउचर प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। ई-वाउचर से विद्यार्थी अपनी मर्जी से उपकरण खरीद सकेंगे। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें