फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाणा में युवक के घर से 57.49 ग्राम चरस, 30.20 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते मुलाणा गांव में पुलिस की टीम ने दबिश देकर एक युवक से 57.49 ग्राम चरस और 30.20 ग्राम अफीम बरामद की है। वहीं, एक अन्य मामले में टौणी देवी पुलिस चौकी के तहत पुलिस ने रेन शेल्टर में बैठे जीरकपुर के एक व्यक्ति से 1.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर की टीम ने बोहणी क्षेत्र के मुलाणा गांव में दबिश दी। इस दौरान स्थानीय युवक आशीष कुमार पुत्र कर्म चंद को पुलिस ने 57.49 ग्राम चरस तथा 30.20 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। चार दिन पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। पुलिस को बीते शनिवार ही गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली थी कि व्यक्ति ने अपने घर पर ही नशीला पदार्थ छिपा रखा है। जिसके बाद पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम को दबिश दे दी।
जहां चरस और अफीम बरामद की गई है। उधर, पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत पुलिस ने कोल्हू सिद्ध रेनशेल्टर में बैठे दीप कुमार निवासी जीरकपुर पंजाब से 1.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस बारे में पुलिस थाना सदर के प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि मुलाणा गांव में शनिवार रात को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसे कोर्ट से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। वहीं कोल्हू सिद्ध में एक व्यक्ति से 1.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें