फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएम के जन्मदिन पर 52 लोगों ने दिया रक्त, एक ने अंगदान का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी चौक पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस देश और प्रदेशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में गांधी चौक हमीरपुर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की अगुवाई में यह आयोजन किया गया। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने कहा कि शिविर में सांसद अनुराग ठाकुर के सौजन्य से चलाई जा रही प्रयास संस्था की स्वास्थ्य मोबाइल सेवा की टीम रक्तदान शिविर में मौजूद रही। यहां पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। मरीजों को इस दौरान निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं। उन्होंने इसके लिए फॉर्म भरा। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। इस इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, लोकसभा के विस्तारक अमित कुमार, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंगदान के निर्णय की सराहना
रक्तदान शिविर के दौरान राजीव शर्मा ने अंगदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन फार्म कैंप में मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करके भरा। इस दौरान उन्हें अंगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। राजीव शर्मा ने बताया कि जब मृत्यु हो जाती है तब हमारे अंग किसी काम के नहीं रहते है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को समय पर अंग मिल सकें, इसके लिए उन्होंने अपने सभी अंग दान किए हैं। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने भी राजीव शर्मा के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि यह अच्छी पहल है और लोगों को भी अंग दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें