फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना ने पहली पारी में आठ विकेट खोकर बनाए 32

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम अमतर नादौन में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को ऊना और हमीरपुर के बीच मैच शुरू हुआ। पहले दिन ऊना की टीम ने 8 विकेट खोकर 328 रन बना लिए हैं। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि ऊना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए ऊना की टीम ने राघव की नाबाद 192 की पारी के बदौलत 328 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

राघव दोहरे शतक से सिर्फ दो रन पीछे हैं। सोमवार सुबह सब की नजरें राघव के दोहरे शतक पर टिकी होंगी। इसके साथ ही ऊना की ओर से पूर्व राज ने 48, अर्जुन ने 30 रन बनाए। दूसरी तरफ हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल कपलेश ने 2 विकेट, सन्नी कटोच ने 2 विकेट और मृदुल ने 2 विकेट लिए। जबकि 2 खिलाड़ी रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें