फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की अगुवाई में पुलिस ने भोरंज में 29 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन की अगुवाई में भोरंज पुलिस ने सुपर हाईवे ऊना से कलखर मार्ग पर सीएंडसी चौक जाहू में तीन घंटे वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान 60 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। इसमें 29 वाहनों का मौके पर चालान किया गया। शनिवार शाम छह बजे से नौ बजे तक पुलिस ने वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट और हेल्मेट वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग सहित अन्य मोटरवाहन अधिनियम की अवहेलना करने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बड़सर के डीएसपी जसवीर सिंह, भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह, जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने देर शाम तक 60 वाहनों का निरीक्षण किया। इसमें 29 के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी तरफ भोरंज-बस्सी चौक पर रेलवे सुरक्षा बल की टुकड़ी ने फ्लैग मार्च कर चुनाव से पहले रिहर्सल की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें