फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से मां-बेटों समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भरमोटी में शुक्रवार दोपहर को मधुमक्खियों के हमले में एक महिला और तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक मां उसके दो बेटे और एक अन्य बच्चा शामिल है। स्थानीय लोगों ने धुआं डालकर घायलों को मधुमक्खियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दो घायलों को अधिक डंक लगने के कारण उनका उपचार चल रहा है, जबकि दो को उपचार देकर छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

भरमोटी गांव में एक नाले के पास अंशुल (12) उसका भाई अंश (13) पुत्र संजीव कुमार और एक बच्चा राम (14) वर्ष खेल रहे थे। इस दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीखें सुन कर अंशुल की मां सुमन कुमारी जब उन्हें बचाने पहुंची तो उसपर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने धुआं आदि डालकर मधुमक्खियों को भगाया और घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा ने बताया के सुमन कुमारी और राम को ज्यादा डंक लगे हैं। जिनका उपचार चल रहा है जबकि सुमन कुमारी के दोनों बेटों को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें