फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आए डेंगू के तीन मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में डेंगू के तीन मरीज उपचाराधीन हुए हैं। यह मरीज बाहर के राज्यों से बीमार होकर प्रदेश में आए हैं। तीनों मरीजों ने अपने संबंधित क्षेत्र के सिविल, पीएचसी अस्पतालों में उपचार करवाया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। हमीरपुर अस्पताल में तीनों मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के एमओएच डा. संजय जगोता ने कहा कि तीनों मरीज बीमार होने के चलते विभिन्न अस्पतालों से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए हैं। तीनों का जब खून टेस्ट किया गया तो उन्हें डेंगू के लक्षण निकले। जिनका उपचार चल रहा है। चिकित्सक ने लोगों से बरसात के मौसम में एहतियात बरतने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से मच्छरों के काटने से बचने के लिए शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में खासकर सुबह के समय काटते हैं। मच्छर के काटने के तीन से चार दिन बाद मरीज में बीमारी के लक्षण दिखते हैं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने और बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सक को दिखाने और सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण-
ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार आना।
सिर मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, कमजोरी।
भूख न लगना और गले में दर्द।
शरीर पर लाल और गुलाबी रंग की धारियां बनना।

डेंगू से बचाव -
शरीर का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ढकने वाले कपड़े पहने।
घर या रिहायश के आसपास पानी जमा न होने दें।
अपनी मर्जी से कोई भी एंटी बॉयोटिक या अन्य दवाई न लें।
लक्षण पाए जाने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें