फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ोहता में विभाग ने हैंडपंप के पानी के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कड़ोहता में सुपर हाईवे मार्ग ऊना से कलखर के किनारे लगे हैंडपंप के पानी के विभाग ने दो सैंपल भरे हैं। इसके बाद विभाग तीसरा सैंपल भी लेगा। पानी की रिपोर्ट आने तक हैंडपंप चालू नहीं होगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हैंडपंप के पास स्थानीय निवासी ने एक मृत भैंस को गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया था। जिसे करीब 14 दिनों के बाद विभाग और कड़ोहता पंचायत के सख्त आदेश पर जेसीबी से निकाल कर सुनैहल खड्ड में दफनाया गया है। हैंडपंप के पास मृत भैंस दफनाने से पानी संक्रमित हो सकता है। आईपीएच विभाग लदरौर सर्कल के कनिष्ठ अभियंता बलवंत ने हैंडपंप के पानी के दो सैंपल लेकर विभागीय प्रयोगशाला में भेजे हैं। इसकी अभी तक विभाग के पास रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बाद विभाग पानी का तीसरा सैंपल भी लेगा। हालांकि, लोगों ने भैंस के दफनाने के बाद से ही हैंडपंप से पानी भरना बंद कर दिया था। इस संबंध में आईपीएच मंडल बड़सर के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र गर्ग का कहना है कि कड़ोहता हैंडपंप से पानी के दो सैंपल लिए गए हैं। तीसरा सैंपल भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें