फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा हनोह में अनियमितता की रिपोर्ट नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती सहकारी सभा हनोह में अनियमितताओं की जांच के 15 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट न आने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के रजिस्ट्रार से स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि फिर भी जांच को सही दिशा नहीं दी गई तो वे मामले को कोर्ट में ले जाएंगे। लोगों में कश्मीर सिंह चौहान, कैप्टन कश्मीर सिंह, मेहर सिंह, रुलिया राम, धर्म सिंह चौहान, धर्म चंद शर्मा, कश्मीरा देवी, अमर नाथ चौहान आदि ने कहा कि 15 वर्ष से सहकारी सभा में कमेटी का गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डिपो खुलने का समय 11 बजे है और साफ सफाई का भी कोई ध्यान नहीं है। सहकारी सभा में शौचालय का भी कोई प्रबंध नहीं है। सहकारी सभा में 650 परिवारों के राशन देने के लिए सेल्समैन पिछले 14-15 वर्षों से नहीं हैं। जब सचिव को सेल्समैन रखने के लिए कहा जाता है तो वह टालमटोल करता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सहकारी सभा की उचित एजेंसी या सीबीआई से जांच कराई जाने की मांग की है ताकि, अनियमितताओं का पता चले और दोषियों को सजा मिल सके। ग्रामीणों ने शीघ्र खाद्य आपूर्ति विभाग के रजिस्ट्रार से मामले की जांच स्वयं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें