फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी की तीसरी मंजिल से गिरकर वेल्डर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान वीरवार को एक मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल मजदूर को हमीरपुर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। लेकिन, यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहारी सिंह (35), निवासी गांव हरपुल, जिला सिवान बिहार के रूप में हुई है। बिहारी सिंह निवासी जिला सिवान, बिहार बीते तीन वर्षों से हमीरपुर में रहकर वेल्डिंग का कार्य करता था। वीरवार सुबह वह एनआईटी हमीरपुर के हॉस्टल भवन में कार्य के लिए गया। इस दौरान वह तीसरी मंजिल पर चढ़ा, लेकिन बारिश के कारण उसका पांव फिसला और वह नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसके मजदूर साथी उसे मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहारी सिंह की छह साल पहले शादी हुई थी। वह अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। पत्नी और बच्चे बिहार में ही रहते हैं। एसएचओ संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें