भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल ने की। सम्मेलन में 80 स्कूलों के 450 बच्चों ने भाग लिया। चंबियाल ने कहा कि बच्चों को रिसर्च साइंस में अपना कॅरिअर चुनना चाहिए। जिसके लिए उन्हें वैज्ञानिक बनने का लक्ष्य रखना होगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने बढ़िया मॉडल्स बनाकर समस्याओं को उजागर कर उनका समाधान निकालने की कोशिश की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देश राज भरवाल रहे।
इस दौरान स्थानीय पट्टा स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत ठाकुर, सुशील चौहान, दिनेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने 60 विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विजेताओं में प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अमित और राधिका, अर्बन वर्ग में शरण और वैशाली, जूनियर अर्बन वर्ग में सुजैन और आस्था, जूनियर रुरल वर्ग में सौम्या और कनिका विजेता रहे। वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग के एक्टिविटी कार्नर में दीपाली, सीनियर अर्बन वर्ग में दीपक, सीनियर रुरल वर्ग में आरती, जूनियर अर्बन में प्रदीप्ति, जूनियर रुरल में शायरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैथ्स ओलंपियाड में वंश, काजल और मनन अव्वल रहे। वहीं अंकिता, अरुण, अभय, सार्थक, शुभम, अनुपमा, सूरज और आकांक्षा के मॉडल बेस्ट घोषित किए गए।