फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का पहला महिला थाना पुलिस लाइन दोसड़का में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस लाइन हमीरपुर स्थित दोसड़का में वीरवार को जिले का पहला महिला पुलिस थाना खुल गया है। शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, कानूनी सलाहकार राज रानी और जिले के समस्त थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से घोषित राष्ट्रीय शोक के कारण महिला थाने का विधिवत रूप से उद्घाटन बाद में किया जाएगा। इस थाने के खुलने से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगेगा। वहीं जिले में महिलाएं खुल कर महिला थाने में अपनी बात रख सकेंगी। कार्यकारी रूप से संचालित किए गए इस थाने में महिला थाना प्रभारी से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं ही तैनात होंगी। जिससे महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि वीरवार को पुलिस लाइन दोसड़का में महिला थाने का कार्यकारी रूप में संचालन कर दिया गया है। इस महिला थाने के खुलने से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें