फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू निवासी व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत ग्राम पंचायत बलडूहक के बमनेहड़ गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। नादौन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान रेशम कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांव बादल कोट, रियासी उधमपुर (जम्मू) के रूप में हुई है। रेशम बमनेहड़ गांव के सुरेश कुमार के घर किराये पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार शाम को रेशम अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गया।
विज्ञापन

उसकी पत्नी रीना ने रविवार सुबह कमरे की लाइट जला कर देखा तो उसका पति घर की छत से फंदे पर झूल रहा था। परिजनों के चिल्लाने पर अन्य लोगों को घटना का पता चला। रेशम गत सत्रह वर्षों से क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करता था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने बताया कि मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें