फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में अब जेबीटी के भरे जाएंगे 40 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में जेबीटी के 40 पद भरे जाएंगे। इससे पूर्व विभाग ने मात्र 18 पदों को बैचवाइज अनुबंध के आधार पर भरने की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन प्रदेश सरकार और विभाग के आदेशानुसार प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में अब 22 पदों की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए 18 जुलाई को सुबह दस बजे काउंसलिंग का आयोजन होगा। इस काउंसलिंग में अन्य जिलों के उम्मीदवार जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो, भाग ले सकते हैं। जिला के अभ्यर्थियों के नाम संबंधित रोजगार कार्यालयों से नामित कर लिए जाएंगे। जिला में जेबीटी के 40 पद भरे जाने हैं। इनमें सामान्य अनारक्षित वर्ग के 21, समान्य आईआरडीपी के चार, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी कोटे से दो, एससी के सात, ओबीसी का एक, ओबीसी आईआरडीपी का एक पद भरा जाएगा। सामान्य स्पोर्ट्स पर्सन, ओबीसी स्पोर्ट्स पर्सन, सामान्य फिजिकल चेलेंज्ड और एससी एक्स सर्विसमैन के एक एक पद के लिए स्पोर्ट्स सेल शिमला द्वारा नाम नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी का डीएलडी डिप्लोमा होना अनिवार्य है। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को दसवीं, बारहवीं और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र, टेट पास का प्रमाणपत्र, कैटेगरी प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाणपत्र, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को दर्शाता प्रमाणपत्र, हाल ही में जारी किया गया चरित्र प्रमाणपत्र, बोनोफाइड हिमाचली और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य रहेगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देश राज भरवाल का कहना है कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी उपवर्ग में आवेदन नहीं करता है या पात्र नहीं पाया जाता है तो उस उपवर्ग की सीट को सामान्य वर्ग से भरा जाएगा। उन्होंने निर्धारित तिथि और समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें