फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी के किनारे न जाएं लोग: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पंडोह डैम से सोमवार सुबह पानी छोड़े जाने के कारण प्रशासन ने लोगों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की चेतावनी दी है। एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने बताया कि सोमवार सुबह पंडोह डैम से पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोग सावधानी बरतें और नदी के करीब न जाएं। उन्होंने अन्य लोगों को भी चेतावनी दी है कि वह ब्यास नदी के पास न जाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों का भी खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें