फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में जलीं 15 झुग्गियां, 49 लोग बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के गांव पुआड़ में प्रवासियों की 15 झुग्गियों में आग लगने से उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। इस कारण मजदूर परिवार बेघर हो गए हैं। तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों को एक-एक हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के गांव पुआड़ में प्रवासी मजदूर अरसे से झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 15 झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इन झुग्गियों में 49 लोग रहते थे। पीड़ितों में नानू साहनी, संतोष साहनी, चमन, सुरेश, मंजीत, राम, शंभू, संजय, कालीचरण, फूलो साहनी आदि ने प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है। तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया, कानूनगो मनोहर लाल ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ितों को एक एक हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें