फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीए दुरुस्त करेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पब्लिक पुलिस एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हमीरपुर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आईपीएस आकृति, डीएसपी रेणु शर्मा, पब्लिक पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद, महासचिव राजीव पुरी के अलावा जिला के बड़सर, सुजानपुर और नादौन के पदाधिकरियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

पीपीए के प्रेस सचिव जसवीर कुमार ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पीपीए और पुलिस पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में सहयोग देगी। साथ ही जिला में नशे के बढ़ रहे कारोबार पर भी शिकंजा कसने के लिए पीपीए के सदस्य पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पीपीए केवल शहरी क्षेत्रों में सीमित न रह कर जिला के बाकी ब्लॉकों में भी काम करेगी ताकि पूरे जिला में पुलिस का सहयोग किया जाए। इस अवसर पर एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि पीपीए द्वारा पुलिस को किए जा रहे सहयोग से पुलिस को भी काम करने में आसानी हो रही है और लोगों से तालमेल बन रहा है। इस दौरान उन्होंने पीपीए के सभी सदस्यों को एक मुहिम के तहत काम करने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें