फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब तकनीशियन सोसाइटी में स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीर लैब तकनीशियन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से उनके घर सुलह में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने विपिन परमार से मिल कर कहा कि लैब तकनीशियनों के लिए बनाया नया एक्ट ठीक नहीं है। अगर इसमें शीघ्र बदलाव न किया गया, तो वे शीघ्र ही इसकी वजह से बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। संघ के सचिव जीवन कुमार, उपप्रधान अमित परमार, सुरजीत सिंह जामरा, नवीश पराशर, अजय कुमार बिट्टू, राजिंद्र और विशाल ने क्लीनिकल स्थापना एक्ट 2010 के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस एक्ट में शर्त के मुताबिक लैब में एक ट्रेंड डॉक्टर नियुक्त करने को कहा गया है। लेकिन इन लैबों में इतना काम नहीं होता कि वे एमबीबीएस डॉक्टर का वेतन हर माह दे सकें। टेस्ट तो ट्रेंड तकनीशियन को ही करने होते हैं। वे तो लैब में नियुक्त होते हैं, मगर जो शर्तें एक्ट में लगाई गई हैं, अगर उनका पालन करते हैं तो आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अगर वे लैब बंद करते हैं तो स्वयं बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार शीघ्र इस एक्ट में जरूरी संशोधन करके उन्हें बेरोजगार होने से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें