फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 युवाओं का पुलिस भर्ती का सपना टूटा

Fri, 01 Apr 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला के 50 युवाओं का पुलिस में भर्ती होने का सपना टूट गया। पुलिस भर्ती के लिए आए करीब 50 आवेदन पुलिस विभाग ने रद्द कर दिए। इन युवाओं के प्रमाण पत्रों में निर्धारित औपचारिकताएं पूरी नहीं पाई गईं। कुछ आवेदन आयु सीमा तो कुछ रोजगार कार्यालय में पंजीकृत न होने से रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन



जिला पुलिस विभाग 110 पद भरने जा रहा है। इनमें 84 पद पुरुष, 22 पद महिलाओं और चार पद चालकों के शामिल हैं। बहु तकनीकी संस्थान बड़ू में 22 से 28 तक पुलिस भर्ती का आयोजन होगा। पुलिस भर्ती के लिए पुरुषों के 6339, महिलाओं के 1697 और चालकों के आठ आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पुरुषों के करीब 35 और महिलाओं के 15 आवेदन रद्द किए गए हैं। पुलिस में भर्ती होने के लिए अब इन्हें अगली पुलिस भर्ती का इंतजार करना होगा।

पुलिस भर्ती के लिए आठ हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। 50 आवेदन औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण रद्द किए गए हैं। जिला पुलिस में 110 पद भरे जाने हैं।
- अजय बौद्ध, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें