फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 50 फीसदी पंचायतों में इस बार महिलाएं संभालेंगी प्रधान की कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में इस बार 50 फीसदी से अधिक पंचायतों में महिलाएं ही प्रधान की कुर्सी संभालेंगी। जिले की 248 में से 126 पंचायतों पर महिलाओं के लिए विभिन्न वर्गों में आरक्षण है। आरक्षण रोस्टर में जिले में 80 महिलाएं आरक्षित, 32 अनुसूचित जाति और 14 अन्य पिछड़ा वर्ग से चुनाव लड़ेंगी और प्रधान पद पर काबिज होंगी। हालांकि, जो सीटें अनारक्षित हैं उनसे भी महिला प्रत्याशी अपनी ताल ठोंक सकती हैं। ऐसे में इस बार जिले की पंचायतों में महिला प्रधानों का ही बोलबाला होगा। इससे जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सशक्त होता वहीं, पंचायतों के बदलते स्वरूप से लोगों की बेटियों के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी।
विज्ञापन

महिलाओं को आरक्षण रोस्टर में अधिक आरक्षण मिलने के बाद पढ़ी-लिखीं, युवा व अविवाहित युवतियों के भी मैदान में उतरने की खासी चर्चा है। मंडी जिले की युवा प्रधान जबना चौहान के नक्शे कदम पर इस बार जिले से भी युवा, शिक्षित महिला प्रधान के निकलने की संभावना है। फिलहाल इस बारे अभी चर्चाओं का बाजार गरम है। लोगों का मानना है कि जबना चौाहन की तरह अगर युवा, शिक्षित लड़कियां चुनावी मैदान में उतरतीं हैं तो देश दुनियां में नाम रोशन करेंगी और नए आइडिया से पंचायतों को सशक्त बनाएंगी। जिला पंचायत अधिकारी हरवंश सिंह ने कहा कि रोस्टर जारी हो गए हैं। इसी आधार पर चुनावों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें