रंगस बाजार में प्रवासी लोगों के बच्चों के कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
- फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। ग्राम पंचायत नौहंगी के रंगस बाजार के आसपास रविवार को 58 प्रवासी लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कर्मचारी बाजार व स्थानीय पुल के साथ झुग्गियों के पास पहुंचे तो प्रवासी डर गए और वहां से बाहर नहीं निकल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस कर्मचारियों ने उनको झुग्गियों से बाहर निकाला और उनके कोरोना टेस्ट किए।
जब प्रवासी लोग मजदूरी करने के लिए दूसरे गांव में जाते हैं तो उनके छोटे बच्चे दुकानों में इधर-उधर घूमते रहते हैं। ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान डॉ. हंसराज स्याल ने कहा कि सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सहयोग करें। जो प्रवासी लोग मजदूरी के लिए गांव में गए थे और जिनके टेस्ट नहीं हुए थे, वह भी अपना टेस्ट करवाएं।