हमीरपुर। जिले में शनिवार को डीएवी कांगू का एक, सैनिक स्कूल सुजानपुर के दो और हिम अकादमी स्कूल विकासनगर के एक स्टाफ सदस्य समेत 47 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 20 और आरटीपीसीआर में 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 300 सैंपल लिए गए। जिनमें से 20 पॉजिटिव निकले।
वहीं, 27 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल संक्रमित 22814 हो गए हैं। इनमें से 22089 ठीक हो गए हैं, जबकि 404 एक्टिव केस हैं। 320 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है।