फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़ में 435 परिवारों को मिले पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (नादौन)। जलशक्ति विभाग उपमंडल गलोड़ में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल योजना के तहत 435 कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। जबकि इसके लिए कुल 929 कनेक्शन स्वीकृत हुए थे। अभी 494 कनेक्शन लंबित हैं। प्रधानमंत्री की जल जीवन मिशन योजना के लक्ष्य को इस माह के अंत तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग गलोड़ में इस मिशन के तहत लगाए जाने वाले कनेक्शनों को दो खंडों में बांटा गया है। गलोड़ खंड एक का जिम्मा ठेकेदार कत्यानी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। इसमें ब्रहालडी, नारा, रटेडा, दरवोड, कडसाई फाहल, बुधवीं, मैड, गलोड़, कोटलू आदि गांव शमिल हैं। जबकि गलोड़ खंड दो का जिम्मा संजीव कुमार को सौंपा गया है इसमें गाहली, धनेड़, सेर बलौणी, अप्पर हडेटा, लंज्याणा, फंगसाणा, री, उटप्प, साडवीं गांव शमिल हैं। जल जीवन मिशन के तहत अब तक 435 नल लगाए जा चुके हैं। जबकि 494 नलों को इस माह लगाए का लक्ष्य रखा गया है।
जलशक्ति विभाग उपमंडल गलोड़ के सहायक अभियंता शशिकांत शर्मा ने कहा कि इस योजना में 929 नल स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 435 लगा दिए हैं जबकि शेष 494 नलों को इस माह के अंत तक लगा दिया जाएगा। विभाग ने ठेकेदारों को नालियों का वितरण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें