फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से घर जा रही छात्रा से युवक ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज/हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते बलोड़ गांव में कॉलेज से घर जा रही छात्रा से उसी के गांव के युवक ने रास्ता रोककर गाली गलौज और मारपीट की है। इस दौरान युवक ने पत्थर से छात्रा के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। छात्रा ने इस बात की जानकारी परिजनों व पुलिस में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा का मेडिकल करवाकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट में छात्रा के सिर पर चोट आई है और चार टांके लगे हैं।
विज्ञापन

गांव बलोड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर निवासी युवती ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि आठ अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह कॉलेज से घर जा रही थी तो रास्ते में बालक रूपी मंदिर के पास अनिल कुमार उर्फ नीलू पुत्र जुलफी राम गांव बलोड़ ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब वह आगे की ओर चली तो युवक ने उसका रास्ता रोक दिया और पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323, 504 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें