फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में झुलसे साढ़े तीन साल के बच्चे ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत नगरोटा गाजियां गांव में आग से झुलसे साढ़े तीन साल के विवेन ने इलाज के तीसरे दिन पीजीआई में दम तोड़ दिया। विवेन को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां से रविवार को उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। लेकिन, उसके स्वास्थ्य में लगातार कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार रात को विवेन की चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। वहीं आग से 65 फीसदी झुलसे विवेन के पिता योगेश कुमार को भी सोमवार दोपहर बाद टीएमसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बता दें कि बीते 14 जुलाई की रात गांव नगरोटा गाजियां में एक मकान में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 28 वर्षीय महिला शिल्पा देवी की मौत हो गई थी। जबकि पति और साढ़े तीन साल के बेटे को उपचार के लिए टांडा अस्पताल भर्ती करवाया था। जहां से दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में सोमवार रात को बच्चे की मौत हो गई। रविवार को शिल्पा देवी के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने खूब हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया है। मां और बेटे की मौत से ग्रामीण और परिजन सदमे में हैं। उधर, भोरंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पीजीआई में साढ़े तीन साल के विवेन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें