फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत भवन में जिला स्तरीय योग दिवस आज

विज्ञापन
- फोटो : yog
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय योग दिवस 21 जून को बचत भवन हमीरपुर में उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह सात से आठ बजे तक किया जाएगा। इसके लिए आयुर्वेदिक विभाग की ओर से सभी खंडों के इंचार्ज, फार्मासिस्ट की दो दिवसीय ट्रेनिंग भी करवाई गई है। वहीं आयुर्वेदिक विभाग ने जिला से इस कार्यक्रम में लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर, स्कूलों, अन्य संस्थाओं व विभिन्न विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग के लिए प्रेरित करने के लिए विभाग ने पंचायतों, विभागों और स्कूलों से अपने अपने स्तर पर भी योगाभ्यास करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस के मौके पर जिला में जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा खंड स्तर पर भी योगाभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने खंड इंचार्ज की 19 और 20 जून को ट्रेनिंग व रिहर्सल करवाई है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सरिता राणा का कहना है कि 21 जून को सुबह सात से आठ बजे तक बचत भवन हमीरपुर में जिला स्तरीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही चिकित्सकों, फार्मासिस्टों और इंचार्ज की ट्रेनिंग व रिहर्सल भी 19 और 20 जून को पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को योगाभ्यास के लाभों के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें