फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बंद करने को बोला तो महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज की एक पंचायत में आधी रात को बज रहे कानफाडू़ू डीजे से परेशान महिला ने जब डीजे को बंद करने के लिए कहा तो कुछ लोगों ने महिला और उसके दो पुत्रों से मारपीट की। आरोपी लोगों ने महिला को धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया। पीड़ित महिला और उसके परिवार ने आधी रात को पंचायत प्रधान के घर छिपकर अपनी जान बचाई। इस पर गुस्साए ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पंचायत प्रधान की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के पास पहुंच गया। यह मामला 17 जून रात 12:00 बजे का है। जब सत्या देवी के साथ वाले घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। एक पंचायत प्रतिनिधि और कुछ अन्य लोगों ने सत्या देवी के बेटे को थप्पड़ जड़ दिए। जब सत्या देवी ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी लोगों ने सत्या देवी से भी मारपीट की और फिर खुद ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इस संदर्भ में पंचायत प्रधान ईश्वरी देवी ने बताया की पीड़ित परिवार रात 12:33 बजे मेरे पास आया और उस समय सत्या देवी के कपडे़ फटे हुए थे। उन्होंने मेरे पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद मैंने 18 जून को सुबह शिकायत थाना बस्सी को फारवर्ड कर दी थी। प्रधान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पंचायत प्रतिनिधि ने भी महिला समेत उसके पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं भोरंज पुलिस ने इस मामले में क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें