फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता 26 से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से हुनर के सरताज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर 26 से 30 मार्च तथा राज्य स्तर पर 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

एडीसी हमीरपुर रतन गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की जन्म तिथि एक जनवरी 1997 या उसके पश्चात होनी चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित कौशल क्षेत्र वेब डिजाइनिंग, ब्यूटी थेरेपी, हेयर ड्रेसिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, आईटी नेटवर्क सिस्टम, रेस्टोरेंट सेवाएं, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, कुकिंग, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दस हजार नकद तथा उपविजेता को दो हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता को पचास हजार तथा उपविजेता को बीस हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। हिमाचल कौशल प्रतियोगिता में विजेता रहने वालों को विश्व कौशल प्रतियोगिता-2019 कजान रशिया के लिए चयनित किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें