फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल स्कीम पर डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। बमसन, मेवा, लगवालती पेयजल योजना से मंडी के धर्मपुर इलाके को जोड़ने का जिला हमीरपुर के लोगों ने कड़ा विरोध किया है। वीरवार को आईपीएच विभाग के कर्मचारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने भगा दिया था, लेकिन पानी की पाइपें मौके पर ही पड़ी हुई हैं। विभाग ने अभी तक पाइपों को वहां से नहीं उठाया है। इस कारण लोगों को अभी तक शक है कि विभाग पर कहीं कोई राजनीतिक दबाव होने से विभाग के कर्मचारी कहीं फिर से लाइन को जोड़ने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

इस लिए भोरंज के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार की अगुवाई में चंबोह की प्रधान प्रिमिला देवी, उपप्रधान केहर सिंह, दाड़ी के उपप्रधान मनोज कुमार, कृष्ण चंद, तारा चंद, कांगडू राम, सहित दर्जनों लोग शुक्रवार को दिन भर उसी स्थान पर डटे रहे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे वहां से हटे। जिला पार्षद पवन कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह भोरंज की जनता के साथ हैं। उन्होंने बताया कि वह विभाग के मंत्री से अपील करेंगे कि जिस पद पर वह सुशोभित हैं उसके आधार पर उनके लिए पूरा प्रदेश एक बराबर है और वह पूरे प्रदेश में सामान विकास करवाए और जो योजनाएं चली हुई हैं उन्हें यथावत रहने दें। मंडी जिला के लोगों को पेयजल किल्लत है तो नई योजनाएं लाकर इलाके का विकास करवाएं व समस्या को निपटाएं। उन्होंने कहा कि लगवालती योजना से पानी किसी भी शर्त पर नहीं ले जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें